मध्य प्रदेश

दीनदयाल जी को पुण्यतिथि पर किया याद

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शनिवार को‌ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुनेहरा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ग् बैठक आयोजित कर दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित सभी ग्रामवासियों को दीनदयाल उपाध्याय जी के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक और राजनेता थे। साथ ही साथ वे एक समाज सुधारक और महान शुभ चिंतक भी थे। भारतीय संगठन पार्टी को बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने काँलेज के समय में ही राजनीति में आने का निर्णय ले लिया था उन्होंने बहुत ही कम समय में बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की थीं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, उन्होंने छोटी सी उम्र में ही बहुत से संकटों को सामना किया, जिससे वे समाज के लिए एक मिसाल बने ।
रामकिशन लोधी ने उनके अनमोल वचनों का बखान करते हुए बताया कि वे कहते थे कि जब राज्य में आर्थिक एवं राजनीतिक दोनों शक्तियां आ जाती हैं, तो इसका परिणाम धर्म की गिरावट होता है। पिछले एक हजार वर्षों में हमने जो भी अपनाया है, फिर चाहे वह हमने उसे मजबूरन अपनाया हो या इच्छा से, हम उसे त्याग नहीं सकते हैं। स्वतंत्रता का तभी कोई अर्थ है, जब हम हमारी संस्कृति को व्यक्त करने के लिए साधन बनें, नैतिकता के सिद्धांत किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं बनाए जाते, बल्कि उन्हें खोजा जाता है।
भारत में नैतिकता के सिद्धांत को धर्म के रूप में जाना जाता है यह जीवन का नियम है।
बैठक में उपस्थित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रामकिशन लोधी, गजराजसिंह लोधी, किशन लोधी, बाबूलाल प्रजापति, गिरवर पाल, बृजलाल, फूल सिंह, रघुवीर सिंह, नंदकिशोर अहिरवार,पूरन अहिरवार,शुभम विश्वकर्मा, समिति सचिव ताहर सिंह मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बलराम सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button