मध्य प्रदेश
क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त कर निशि ने किया सभी का नाम रोशन

ब्यूरो चीफ : भागवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के महर्षि विद्या मंदिर में अध्यनरत दसवीं क्लास की छात्रा निशि पिता नरेंद्र अग्रवाल के द्वारा सीबीएसई परीक्षा दसवीं क्लास में 95% अंक प्राप्त कर महर्षि विद्या मंदिर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में निशि कोटा में कोचिंग कर रही हैं रिजल्ट आने के बाद देर रात माता-पिता उनसे मिलने कोटा राजस्थान पहुंचे जहां मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं निशि को प्रदान की हैं।
रिजल्ट आने के बाद जहां स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की गई, वहीं निशि को भी अग्रवाल समाज के साथ-साथ उनके मिलने जुलने वालों के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की गई है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।



