मध्य प्रदेश

बादलों से घिरा रायसेन, कोहरा छाया:​​​​​​​ रायसेन शहर में गुरुवार को दिन का न्यूनतम पारा 7 डिग्री पर आया

जबकि अधिकतम तापमान का पारा 16 डिग्री सेल्सियस बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर में बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। पूरा शहर कोहरे के आगोश में रहा। थोड़ी देर के लिए धुंध कोहरे के बीच सूरज देवता ने दर्शन दिए।पश्चिमी विक्षोभ के असर से रायसेन में सीजन का पहला मावठा गिर चुका है। जिसके बाद मौसम ने करवट बदली और तापमान में गिरावट आई। सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठिठुरन बढ गई है।अलाव के सहारे लोग बतियाकर टाइम बिता रहे हैं।
गुरुवार को दिन का सबसे अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 साल में यह दूसरी बार है जब दिसंबर माह में दिन का तापमान सबसे नीचे पहुंचा है। इसके पहले 2019 में 31 दिसंबर को सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था, जब पारा 15.8 डिग्री पर पहुंचा था।
इस सप्ताह में बुधवार और गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। वहीं घना कोहरा रहा। दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया कोहरे का असर कम हुआ। लेकिन वातावरण में धुंध छाई रही। जिससे विजिबिलिटी करीब 400 मीटर रही।
मौसम में आगे क्या…
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के साथ रायसेन में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। ऐसे में लोगों को रात के साथ ही दिन में भी खासी ठंड का अहसास होगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और घना कोहरा छाए होने के आसार हैं।जिले की तहसीलों में ओले गिरने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button