मध्य प्रदेश

बाघ ने तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिक पर किया हमला, मौके दर्दनाक मौत

प्रशासन और वन विभाग मौके पर पहुंचा
रायसेन । रायसेन में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए एक व्यक्ति पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग द्वारा अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हमला बाघ ने किया है या तेंदुआ ने।
नीमखेड़ा निवासी मनीराम जाटव 58 वर्षीय बुधवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। पूर्व वन परिक्षेत्र नीमखेड़ा कुशियारी के पास जंगल में जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। उसका एक पैर और सिर जानवर ने खाया है।
सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जन मौके पर पहुंचे और मनीराम जाटव को देखा तो मनीराम जाटव के शरीर से एक पैर गायब और सिर को खाया हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर वनविभाग के एसडीओ सुधीर पटले, रेंजर प्रवेश पाटीदार, बृजेंद्र तिवारी, डिप्टी रेंजर सीजन मीणा, सहित एसडीएम पीसी शाक्य मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनिराम जाटव तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गया था।
तेंदूपत्ता तोड़ते समय बाघ ( टाइगर ) के हमले से उसकी मौत हुई है। लेकिन वन विभाग का कहना है कि अभी जाँच कर रहे है कि मनीराम को किस जानवर ने खाया है।
वन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक़ मृतक मनीराम की मौत किसी अन्य वनप्राणी के हमले से भी हो सकती है।
मोके पर SDO सुधीर पटले रेंजर प्रवेश पाटीदार डिप्टी रेंजर सृजन सिंह मीना सहित पूरा वन अमला कर रहा है बारीकी से जाँच।
रायसेन वन परिक्षेत्र के खरबई बीट के ग्राम रंगपुरा केसरी के जंगल का पूरा घटनाक्रम है। बिगत दो महीनों से बाघ की दहशत से बेहद परेशान है रायसेन नगर सहित आसपास के क्षेत्र के रहवासी।
वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवेश पाटीदार ने बताया कि पत्ती तोड़ने गए नीमखेड़ा निवासी मनीराम जाटव को किसी अज्ञात वन्य प्राणी ने खाया है। हम जांच कर रहे हैं कि कौन से वन प्राणी ने हमला किया है। वन विभाग के अफसर टीम मौजूद है और आसपास की क्षेत्र में सर्चिग कर रही है।
एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि जांच में के दौरान प्रथम दृष्टया तेंदुए द्वारा हमला करना पाया गया है। जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button