काम्बिंग गश्त के दौरान जिले में कुल 112 स्थाई वारंट, 65 गिरफ्तारी वारंट, 4 जिला बदर, 55 निगरानी बदमाशो पर कार्यवाही

वारंटियों की धरपकड़ हेतु जिले मे चलाया गया रात्रि काम्बिंग गश्त अभियान
रायसेन । पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव / त्योहारों के मद्देनजर एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना हेतु दिनांक 1 अप्रेल 2024 सोमवार की रात्रि काम्बिंग गश्त हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, थानो/ चौकियों को निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारीगण, चौकी प्रभारी मय फोर्स के कुल 265 पुलिस बल, अलग-अलग टीम बनाकर स्थायी, गिरफ्तारी वारंटियों, जमानती, समन्स, निगरानी बदमाश, गुंडा, सज़ायाफ्ता, जिला बदर एवं अन्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु रवाना हुये थे।
इसी क्रम में एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सिलवानी डीपी सिंह के प्रयासो से पुलिस स्टाफ के द्वारा कांबिंग गश्त के दौरान थाना सिलवानी में स्थाई वारंट तामील – 3 गिरफ्तारी वारंट तामील – 7, आबकारी एक्ट -1 मात्रा – 2.88 लीटर, कीमती – 1600 रुपए, निगरानी बदमाश चैक – 4, गुंडा बदमाश चैक – 6, एटीम चैक – 7 वाहन चैक – 12 पर कार्यवाही की गई।
काम्बिंग गश्त के दौरान रायसेन जिले में कुल 112 स्थाई वारंट, 65 गिरफ्तारी वारंट, 4 जिला बदर, 55 निगरानी बदमाश, 111 गुंडा चेकिंग, 3 गंभीर अपराध में गिरफ्तारी, 81 ATM एवं 185 वाहन चेक किये गये, 3 आबकारी एक्ट के प्रकरण में 8.748 लीटर शराब जप्त कीमती 5200/- रु0 व एक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य अपराधिक किस्म के व्यक्तियों एवं अपराधियों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।



