मध्य प्रदेश

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 का निर्वाचन संपन्न, दिलेश जैन चौधरी उपाध्यक्ष एवं कविता ऋषभ जैन बनी मंत्री

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 का वर्ष 2023-24 के लिए नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया है उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्र क्रमांक 10 के प्रभारी एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री कमलेंद्र ने बताया कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत जैन मिलन की क्षेत्रीय कार्यकारणी का गठन किया जाता है। ज्ञात हो कि भारतीय जैन मिलन राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली जैन समाज की पंथ निरपेक्ष संस्था है जो समाज एवं राष्ट्र के हित में कार्य करती है वर्ष 2023 के लिए नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेमकुमार सराफ, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री आरके जैन एवं वीर यूसी जैन आदि की सहमति से भारतीय जैन मिलन वर्ष 2023-24 हेतु
क्षेत्र संख्या-10 से क्षेत्रीय पदाधिकारी का मनोनयन किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अरुण जैन चंदेरिया, मकरोनिया, सागर म. प्र., क्षेत्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर डॉ एलसी जैन दमोह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वीर ललित जैन सराफ, दमोह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर दिलेश जैन चौधरी 152 “मंगलम” असाटी वार्ड मोहन टाकीज के पास दमोह (म.प्र), क्षेत्रीय मन्त्री वीरांगना कविता ऋषभ जैन दमोह को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित क्षेत्रीय मंत्री कविता ऋषभ जैन ने सभी वरिष्ठों का आभार मानते हुए विश्वास दिलाया कि हम सभी शाखाओं को समन्वय के साथ क्षेत्र को ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे निश्चित ही सभी का सामूहिक प्रयास हमें एक निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति का कारण बनेगी। वहीं प्रथम वार क्षेत्रीय कार्यकारी में उपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलेश जैन चौधरी दमोह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल जैन मिलन ही समाज का एक ऐसा मंच है जहां छोटे कार्यकर्ता को भी क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है।वहीं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कविता बजाज ने बताया कि भारतीय जैन मिलन पूरे देश में 19 क्षेत्रों में बंटा हुआ है जिसके अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 10 में सागर दमोह जबलपुर कटनी आदि जिलों को शामिल किया गया है जिसमें 35 शाखाएं सक्रिय हैं सभी निर्वाचित क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सभी ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button