पीड़ित महिला के घर में भू माफियों का कब्जा, अपनी शिकायत लेकर पहुंची उच्च अधिकारी के पास

जबलपुर जिले के महराजपुर का मामला
आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन न्याय की
मांग, भू -माफियों पर हो कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण अंचलो में देखा जाये तो भू – माफियों की दबँगाई इतनी अधिक हो गई है कि चाहे शासकीय भूमि हो या फिर प्लाटिंग भूमि इनकी नजरों से कोई भी जगह अछूटी नहीं है! आज हालत ये है कि कहीं भी कभी भी ये अपना दबँगाई के साथ अधिकार बताने लगते है जिससे आम नागरिकों को बड़ी समस्या के साथ अधिक परेशानी उठानी पड़ती है!
विगत दिवस ही जबलपुर में एक महिला के घर में दबँगो ने अपना अधिकार बताते हुये उसे दम तो दी रात्रि में उसके घर में जा उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसे अपमानित भी किया गया! इस घटना कि शिकायत महिला ने पूर्व में अधारताल थाने में दर्ज कराई थी! फिर भी मनु कोरी एवं एक अन्य आदिवासी महिला के मकान पर अवैध कब्जा करने वालों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई!
पीड़ित महिला ने मीडिया को जानकारी में बताया कि मै मनु कोरी पति प्रमोद कोरी निवासी गौतम नगर महाराजपुर अधारताल के द्वारा 3 मई 2011 को खसरा नंबर 256/12 रकवा क्षेत्रफल 2400 वर्गफिट को खरीदा था! इस बात को लेकर उपरोक्त घटना दिनांक 12 मार्च 2024 की रात्रि अधारताल थाना मे डायल 100 ने घटना स्थल पर भू -माफियों को देखा और पाया! और मुझे थाने मे शिकायत दर्ज के लिये भेज दिया गया था! घटना की एफआईआर क्रमांक 338/2024 पर अधारताल मे की गई थी!
जिला प्रशासन के द्वारा तत्काल हो करवाई –
जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित महिला एवं आम आदमी पार्टी ओबीसी महासभा, बहुजन मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से लिखित रूप से आवेदन पत्र देकर कहा कि पुलिस अधीक्षक अवैध रूप से सामाजिक तत्वों द्वारा दो महिलाओं के मकान को कब्जा करने की घटना को पुलिस के संरक्षण में किए जाने की बात बताई! और इस संबंध में लगातार उन असामाजिक तत्वों के द्वारा पीड़ित पक्ष को ब्लैकमेल किया जा रहा है!
ज्ञापन के समय आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एड. रामकिशोर शिवहरे, रतन गर्ग, अमरेश पटेल, डॉ राजू विश्वकर्मा, मुरारीलाल चक्रवर्ती, सुंदर बाबा मास्टर, राष्ट्रीय जनता दल के नेता डॉक्टर घनश्याम यादव, ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट इंद्र कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार पटेल, नोकेलाल प्रजा, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रवीण गजभिये, सावित्रीबाई फुले विचार मंच के पूर्व कैंट उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता राजेंद्र पिल्ले, इमरान हुसैन, वसीम खान प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
सभी ने एक स्वर में पुलिस अधिकारी को चेतावनी देते हुए निश्चित समय अवधि में इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो एक लंबे और बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।



