तहसीलदार पर महिला ने लगाया यौन प्रताड़ना का आरोप: कलेक्टर ने किया अटैच

पीड़ित महिला कर्मचारी ने दफ्तर भी बदलवाया, ड्राइवर के जरिए अवैध लेनदेन का भी लगा आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
रायसेन ने भ्रष्टाचार का समर्थन पर हुए थे निलंबित
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
ग्वालियर । एमपी के ग्वालियर में तहसीलदार पर महिला कर्मचारी से यौन प्रताड़ना का आरोप लगा है। सिटी सेंटर क्षेत्र के तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर यह गंभीर आरोप लगा है। प्रताड़ना से तंग आकर महिला कर्मचारी ने अपना कार्यालय भी बदलवाया। इस मामले की शिकायत एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर से की है। जिसमें महिला ने यौन प्रताड़ना के साथ ही ड्राइवर के जरिए अवैध लेनदेन का तहसीलदार पर आरोप लगाया गया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शिकायत की जांच के आदेश जारी हुए है। स्थानीय परिवाद समिति इस मामले की जांच करेगी।
शहर की सबसे पॉश तहसील में शामिल सिटी सेंटर के तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर यह गंभीर आरोप लगा है। कलेक्ट्रेट की एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के साथ यौन प्रताड़ना का यह आरोप है। कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी ने यौन प्रताड़ना से परेशान होकर अपना कार्यालय भी बदलवाया है. इस पूरे मामले को एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाया है. जिसकी शिकायत ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान से की गई है।
शिकायत में बताया गया कि तहसीलदार द्वारा महिला कर्मचारी को अपने पास जबरन बैठाकर अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित किया जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में अब मामले की जांच स्थानीय परिवाद समिति को सौंपी गई है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने शत्रुघ्न सिंह चौहान तहसीलदार सिटी सेंटर के खिलाफ मिली शिकायत की जांच पूरी होने तक कार्यालय कलेक्टर ग्वालियर में अटैच कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से तहसीलदार तहसील सिटी सेंटर के पद से हटा दिया है।
शत्रुघ्न सिंह चौहान तहसीलदार हमेशा ही विवादास्पद रहे है, रायसेन जिले के उदयपुरा में किसानों ने शिकायत पर भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को रायसेन कलेक्टर के प्रस्ताव पर कमिश्नर ने किया निलंबित था।



