पाँच बार सांसद, 18 साल मुख्यमंत्री, क्या मिला क्षेत्र को : राजकुमार पटेल

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । अठारहवीं लोकसभा चुनाव का मिजाज सात चरणों में होने से नेताओं के साथ ही जनता का मिजाज तपती गर्मी में ठंड़ा नजर आ रहा। शहर के मैरिज गार्डन में रविवार को ब्लाँक काँग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन रखा जिसमें विदिशा लोकसभा के उम्मीदवार प्रतापभानु शर्मा, भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रही अनुपमा आचार्य, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक राजेश पटेल, जिला काँग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान, परेश नागर सहित दर्जनों नेताओं की उपस्थिति रही । कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए शर्मा ने वर्तमान देश की हालत से कार्यकर्ताओं को अबगत कराते काँग्रेस के घोषणा पत्र को जन जन तक पहुँचाने की बात कही । पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि हमने प्रतापभानु शर्मा जी से ही राजनीति का क खा ग सीखा। जब हमें बताया गया कि विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे तो हमने कहा कि इसमें बड़ी बात क्या वह पहले भी पाँच बार चुनाव लड़े और जीते 18 साल मुख्यमंत्री रहे क्षेत्र को मिला क्या ? कार्यक्रम का संचालन राममोहन शर्मा व आभार काँग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने व्यक्त किया।



