ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में खड़े BJP नेताओं को कार ने रौंद डाला, 2 की मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
गुना। प्रदेश के गुना जिले में दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है, शहर के अंदर देर रात एक सड़क हादसे में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई वहीं तीसरा भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। पुलिस ने घटना करने वाली गाड़ी को जप्त कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी दुर्घटना के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वही हादसे की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अस्पताल पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, आनंद रघुवंशी ग्राम मगराना जिला मंत्री भाजपा निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी मीनाक्षी हॉस्पिटल गुना, कमलेश यादव पुत्र सरदार सिंह यादव निवासी सीताराम कॉलोनी गुना, मनोज धाकड़ धाकड़ समाज अध्यक्ष निवासी उदासी आश्रम के पास गुना के साथ देर रात दुर्घटना हो गई। एक गाड़ी ने उन्हें मीनाक्षी अस्पताल के पास रौंद दिया।
इस भीषण दुर्घटना में आनंद रघुवंशी व कमलेश यादव को बचाया नहीं जा सका। मनोज धाकड की स्थिति अब ख़तरे से बाहर है व दुर्घटना करने वाली गाड़ी को पुलिस ने जप्त कर गाड़ी चालक को गिरफ़्तार कर लिया है।
आरोपी फ्लाइंग एकेडमी के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि युवक शराब के नशे में कार चला रहे थे। बीजेपी नेता कमलेश यादव, आनंद मगराना और मनोज धाकड़ बीजेपी के लोकसभा कार्यालय के बाहर अपने दो पहिया वाहनों पर बैठे हुए थे. और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी तेज़ गति में सामने से आ रही कार TS 08 JB 5420 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी तीनों युवा कार्यकर्ता दूर उछल कर जा पड़े। अन्य लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तत्काल कमलेश यादव की मौत हो गई वहीं देर रात उपचार के दौरान आनंद रघुवंशी की मौत का समाचार है। वहीं तीसरा व्यक्ति मनोज धाकड़ जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायल का हालचाल जाना. वहीं दोनों भाजपा नेताओं की मौत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया।



