क्राइम

बारात देर से पहुंची तो मचा हंगामा, दुल्हन पक्ष ने बारातियों पर किया हमला, दूल्हे के चाचा की मौत

बिना दुल्हन के लौटी बारात
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया। एमपी के उमरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारातियों को देर से पहुंचना महंगा पड़ गया। नाराज दुल्हन पक्ष ने वाद-विवाद के बात दूल्हे पक्ष पर स्वागत बजाय लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। वहीं दूल्हे को दुल्हन के बिना ही वापस लौटना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सलैया का है। जहां बारात के देरी से दुल्हन के घर पहुँचने पर हुए विवाद में दूल्हे की चाचा की मौत हो गई। दरअसल कटनी जिले के ग्राम दीघी से मुकुल पटेल पिता सोनेलाल पटेल दूल्हा बनकर दुल्हन ब्याहने के लिए उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सलैया में सुदामा पटेल की बेटी से शादी करने के लिए पहुंचे थे।
लेकिन बारात काफी देर रात पहुंची, जिससे लड़की के घर वालों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान बीच-बचाव में पहुंचे दूल्हे के बड़े पिता सेवानिवृत शिक्षक 64 वर्षीय सभापति पिता रामविशाल पटेल निवासी डीघी के ऊपर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया, जिन्हें घायल अवस्था में उनके पुत्र अपने चार पहिया वाहन में बैठाकर चलने लगे तो आक्रोशित लोगों ने वाहन में भी हमला कर दिया।
अफरा तफरी में घायल सभापति पिता रामविशाल पटेल वाहन से नीचे गिर गए और उसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी नागेन्द्र सिंह बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच के आदेश दिए। वहीं इधर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button