मध्य प्रदेश

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा और समर्पण’ अभियान।

रिपोर्टर : आशीष रजक उदयपुरा
उदयपुरा। शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के दिन सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं थाना परिसर उदयपुरा में 71-71 वृक्षों का किया गया रोपण।
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू हुआ। बीजेपी के कार्यकर्ता 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर संपर्क और संवाद करेंगे। इसी कड़ी में एसडीएम प्रमोद गुर्जर, उदयपुरा तहसीलदार शत्रुघन सिंह, सीएमओ पवन शर्मा, थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह पटेल, शिवनारायण मालानी, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष ऋषि परमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केशव सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई, मनोज तोमर, हरिबाबा चौकसे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ब्रजगोपाल लोया, प्रभाकर मेहरा, छोटेलाल धाकड़, उमेश धाकड़, धर्मेंद्र राजपूत, संजय रघुवंशी, सतीश नायक, शिव्बूलाल साहू, कमल राठी, उमेश धाकड़, ध्रुवसिंह राजपूत, ताराचंद भटेले,लक्ष्मण धाकड़, विश्वनाथ राजपूत, मलखान राजपूत, परसोत्तम धाकड़, राजेंद्र रघुवंशी, अभिषेक श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिसोदिया, राहुल शर्मा, नीरज मोरिया, कमलेश सोनी, सूरज दोहरे,नीरज अरेले, सौरभ राय, राघवेंद्र धाकड़, सहित जनप्रतिनिधि शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य अनु बड़कुर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सूर्य प्रकाश मिश्रा शासकीय कन्या शाला प्राचार्य राजेश कोरव ओर अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं थाना परिसर उदयपुरा में 71-71 पौधों का रोपण किया गया।
जन्मदिन के साथ सार्वजनिक जीवन में 20 वर्ष का समारोह मना रही है पार्टी। दीनदयाल जयंती, गांधी जयंती पर भी नगर उदयपुरा में होगा आयोजन।
इसी सेवा और समर्पण अभियान के दौरान 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है। इसकी पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को नगर उदयपुरा में हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन मंडल स्तर पर होगा। इस दिन पौधारोपण और नदियों -तालाबों की सफाई की जाएगी। साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, पीएम मोदी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रमों के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश कि जायेगी। 20 दिन के कार्यक्रम के लिए हर मोर्चे और प्रकोष्ठ को ज़िम्मेदारी दी गई है। मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है।

Related Articles

Back to top button