संस्कार भवन में असाटी समाज की महिलाओं एवं बेटियों ने मिलकर कर मनाया गया मदर्स डे

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । पूरी दुनिया में मां को सम्मान देने के लिए मनाया जाने वाला उत्सव मदर्स डे शहर के असाटी वार्ड नंबर एक संस्कार भवन में असाटी समाज की महिलाओं एवं बेटियों ने मिलकर सुंदर आयोजन कर मदर्स डे मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में समाज की बेटियों ने अपनी मां के प्रति अपनी प्रेम, श्रद्धा, कृतज्ञता की अभिव्यक्ति अनेक आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से दी जिसमें उनकी मम्मीयों ने भी अपनी बेटियों का भरपूर सहयोग दिया और देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वाकई में ईश्वर ने मां बेटी का रिश्ता कितना अनुपम बनाया है ईश्वर का दूसरा रूप मां होती है मां के महत्व को शब्दों में अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता और कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष धूप दीप, पूजन, माल्यार्पण उपस्थित समाज की बहनों पदाधिकारी के द्वारा आरंभ किया गया एवं मां सरस्वती वंदना समाज की बेटियों रिमझिम असाटी, प्रिया असाटी के द्वारा की गई तत्पश्चात प्रिया मुरारी असाटी द्वारा नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना की और बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई और असाटी महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रस्तुति को तीन वर्गों में बांटा गया डांस कविता, स्पीच, जिसमें समाज की बेटियों और मां ने भाग लिया और आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिसका समाज की सभी बहनों बेटियों ने प्रशंसा करते हुए आनंद लिया और संस्कार भवन असाटी समाज की बहनों एवं बेटियों सुंदर संस्कारी प्रस्तुतियों से
सराबोर हो रहा था सभी बहनों बेटियों ने एक दूसरे से मिलकर एक दूसरे को मदर्स डे के अवसर पर बधाइयां दी कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतियोगी अनन्या नीलम प्रिया, मंजू मुरारी, रिमझिम, नीतू, राधिका, लता, नाविका, राखी, प्रियल, ज्योति, प्रगति, राखी, सुदामा, राधिका, सीता, नेहा, शैलजा दलाल, मुस्कान, विद्या, मोहिनी, सुमन, मोहिनी संजू, नाविका, राखी, अर्चना दलाल, रचना, नंदा रानी, आकांक्षा, कृतिका, यशस्वी, आराध्या, प्रांजल, निशु असाटी सभी ने बढ़-चढ़कर प्रस्तुतियां दी असाटी महिला मंडल समिति के द्वारा प्रत्येक प्रतियोगी को सुंदर प्रोत्साहन पुरस्कार देकर प्रशंसा जाहिर की गई। कार्यक्रम में असाटी समाज की अधिक संख्या में मात्र शक्तियों उपस्थित थी अंत में सामूहिक जलपान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।



