क्राइम

शराब के नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने मचाया उत्पात, पुलिस से किया विवाद

ब्यूरो चीफ ; भगवत सिंह लोधी
दमोह । नगर में शराब पीकर उत्पात मचाना अब आम बात से हो गई है जिसके कारण आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा करीब आठ बजे शहर के हद्रय स्थल घंटाघर पर नजर आया जहां पर एक शराबी ई-रिक्शा के चालक ने बीच सड़क पर अपना वाहन खड़ा कर दिया था।
वाहन खड़ा करने के बाद जब अन्य वाहन चालकों ने उससे अपना रिक्शा आगे बढ़ाने को कहा तो वह गाली- गलौच कर विवाद करने लगा। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने वहां मौजूद पुलिस बल को दी गई। जब पुलिस द्वारा शराब चालक को समझाईश दी जा रही थी।
समझाईश देने के दौरान उसी दौरान वह पुलिस के साथ भी विवाद करने लगा। ऐसे में पुलिस द्वारा जबरन उस शराबी युवक को अपनी बाइक पर बैठाकर कोतवाली ले गए। जहां पर पुलिस ने शराबी युवक के विरुद्ध धारा 155 के तहत कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button