क्राइम

जमीनी विवाद पर से युवक की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले थाना तेजगढ़ अन्तर्गत दिनांक 19 मई 24 को पुरा गांव में एक युवक का शव तालाब की मेड के रास्ते में पड़ा मिला युवक के सिर में घाव होने के साथ रक्त रंजित लाश मिलने हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी जिसमें आवेदक बेनी सिंह पिता जाहर सिंह लोधी उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पुरवा (पुरा) ने सूचना दी कि आवेदक के भाई राजू लोधी की गांव के हरिराम रैकवार व कैलाश रैकवार ने सिर एवं माथे में खून आलूदा चोट कारित कर हत्या कर दी गई है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेजगढ़ में अप. क्रं. 159/24 धारा 302, 34 भादवि का मामला दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया।
श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवी सींग ठाकुर एसडीओपी तेदूखेड़ा के मार्गदर्शन में आरोपियो की तलाश पतारसी कर गिरफ्तार किया गया तथा घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि आरोपियों एवम मृतक राजू उर्फ डालसींग लोधी के बीच काफी समय से जमीनी संबंधी विवाद होने व दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी होने से दिनांक 19 मई 24 की दरम्यानी रात को उक्त दोनों आरोपियों द्वारा मृतक राजू उर्फ डालसींग लोधी की हत्या कर दी गई । इस पर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर दिनांक 20 मई 24 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी हरिराम पिता छोटेलाल रैकवार उम्र 55 साल एवं कैलाश रैकवार पिता छोटेलाल रैकवार उम्र 38 साल दोनों निवासी पुरा ज़िला दमोह कार्यवाही हेतु गठित टीम थाना प्रभारी तेजगढ़ एवम समस्त थाना तेजगढ़ द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button