अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: 108 एम्बुलेंस की मदद से तीन घायलों को भोपाल भेजा गया

रायसेन । भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 दीवानगंज के साई मंदिर के पास भोपाल से आ रही मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को भोपाल इलाज के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे भोपाल से लौट रहे दीवानगंज निवासी जगदीश, भगवान सिंह, एवं अनुज एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे भोपाल विदिशा हाईवे दीवानगंज के साई मंदिर के पास विदिशा की ओर से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची दीवानगंज चौकी पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी दीवानगंज 108 एंबुलेंस के डॉक्टर सुरेंद्र शाक्य व पायलट द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ भोपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुड़ गई है।



