मध्यप्रदेश लद्यु वेतन कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश लद्यु वेतन कर्मचारी जिला शाखा दमोह के जिलाध्यक्ष प्रमोद अहिरवार ने कर्मचारियों की समस्या निवारण के संबंध में पत्र के माध्यम से निम्न समस्याएं बताई जिसमें अंश कालीन कर्मचारियों को माह मई एवं जून का वेतन भुगतान नहीं किया जाता है जबकि कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित कर विद्यालय एवं कार्यालय के कर्मचारियों का संचालन यथावत रहने हेतु आदेश जारी किया जिस संबंध में कर्मचारियों को माह मई एवं जून का वेतन भुगतान करने की मांग रखी एवं मध्यप्रदेश लद्यु वेतन कर्मचारियों से चुनाव में कार्य करा लेते है। पूर्व में विधानसभा एवं वर्तमान में लोकसभा चुनाव का मानदेय का भुगतान नहीं किया। कलेक्टर से मांग है कि मानेदय भुगतान कराने हेतु मांग की गई है यथा शीद्य्र भुगतान करने का कष्ट करें। कार्यालय कलेक्ट्रेड के परिसर विभागो में कार्यरत लद्यु वेतन कर्मचारियों की पदक्रम सूची कई वर्षो से जारी नहीं की गई यथाशीघ्र पदक्रम सूची जारी करवाने हेतु कष्ट करें एवं समस्त अंशकालीन कर्मचारी जो 15-20 वर्षो से कार्यरत है उन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर रखने हेतु आदेश जारी करने की कृपा करें एवं जिस विभाग में वर्दी हेतु आवंटन आता है उस विभाग के कर्मचारियों को वर्दी प्रदाय की जाएं आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।



