मध्य प्रदेश

तुरकाई में स्थापना दिवस व बौद्व जयंती मनाई गई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। ग्राम तुरकाई में संत शिरोमणि सतगुरू रविदास जी का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही दुनिया को समता ममता मानवता का संदेश देने वाले तथागत बुद्व की 2567वीं जयंती मनाई गई।
मुकेश अहिरवार जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन दमोह ने सतगुरू रविदास जी एवं तथागत बौद्व के जीवन पर प्रकाश डाला एवं महापुरूषों के बताये गये मार्ग पर चलने की सलाह दी जिससे सभी का कल्याण होगा। इस अवसर पर रूपराम चौधरी, नारायण अहिरवार, जगदीश बौद्व, लखनलाल तुरकाई, वीरेन्द्र, रामा, संतोष, नाथूराम, श्रीराम, मदनलाल, राजा, पन्नालाल, सीतारानी सहित सैकड़ो की संख्या में गुरूप्रेमियों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button