भगवान श्री कृष्ण जन्म की लीला एवं श्री राम जन्म महोत्सव का आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा व्यास गद्दी मंच से हजारों जनमानस के बीच धूमधाम से मनाया गया
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । श्री हनुमान जी मंदिर झांकरनगर परा अजोखर जनपद पंचायत पलेरा जिला टीकमगढ़ पवन भगत धार्मिक स्थान पर श्री विष्णु पुराण महायज्ञ एवं संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 20 मई से 28 मई 2024 तक आयोजित की गई है जिसमें चित्रकूट धाम से पधारे राष्ट्रीय कथा व्यास प्रवक्ता पंडित श्री राजीव लोचन दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन संध्या के समय 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलती है तत्पश्चात वृंदावन ओरछा से पधारी श्री रामलीला का आयोजन चल रहा है । गत दिवस 24 तारीख को भगवान श्री कृष्ण जन्म लीला महोत्सव का आयोजन किया गया इसी मंच पर श्री रामचरितमानस ग्रंथ के द्वारा श्री राम भगवान जी का प्रकट उत्सव जन्म उत्सव किस प्रकार से मनाया गया कथा विकास मंच से प्रकृति के संचालन करता है सच्चिदानंद करुणानिधान भगवान परमपिता का जन्म उत्सव मनाया गया जिसमें कथा व्यास पंडाल में हजारों लोगों ने झूम कर भगवान की लीलाओं का चरित्र देखा और राम जन्म उत्सव कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठाया इस अवसर पर कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय संत श्री राजीव लोचन दास जी ने श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन किया और भगवान के अवतार की कथा सुनाई ।
इस अवसर पर यज्ञ आचार्य पंडित श्री मथुरा प्रसाद नायक शास्त्री जी द्वारा धार्मिक आयोजन की संपूर्ण जानकारी दी गई और 28 मई 2024 को दोपहर 12 बजे से कन्या भोज विशाल भंडारी का आयोजन हो रहा है जिसमें भक्तों से भाग लेने की अपील की गई ।
*सामाजिक बुराइयां से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया* कथा व्यास मंच पर बुंदेलखंड के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड द्वारा समाज को सामाजिक समरसता दहेज एक सामाजिक कलंक है नशा नाश की जड़ है और वाहन दुर्घटना रोकने के लिए अपने विचार रखे और लोगों को संकल्प दिलाया कि वह समझ में व्याप्त बुराइयों से दूर रहकर शांतिपूर्ण सुंदर जीवन जीते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में लग रहे जिससे भारत की संस्कृति संस्कार बचे रहें और मानवता के साथ जीवन संचालित होता रहे।
इस कार्यक्रम में प्रधान यज्ञ यजमान गीता देवी मनोज तिवारी खूब सरपंच तथा कथा परीक्षित गायत्री देवी पंडित, राकेश तिवारी अपनी सेवा दे रहे हैं। इस धार्मिक का आयोजन में 18 पुराण जिसमें सभी कर्मकांडी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यजमानों के द्वारा धर्म लाभ पहुंचाया जा रहा है इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र की खुशहाली तथा मानव कल्याण की कामना की जा रही है।
सहयोगी आयोजन में ग्राम परा अजोखर टपरान गुना करोल बेला आलमपुरा लारोंन भगतपुरा भगवंत नगर टोरिया खेरा भानपुरा के भक्तगण ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

