पानी की टंकिया बनी शोपीस, जल जीवन मिशन योजना को ठेंगा, पानी की किल्लत

शहर सहित कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराया
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराया पानी की टंकियां बनी शो फीस जल जीवन मिशन योजना को लगाया पलीता, भीषण गर्मी में पानी की किल्लत, भारत सरकार की गांव गांव में पेयजल पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना की कछुआ चाल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियां बना दी गई गांव में नल लाइन डाल दी गई लेकिन ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे जल जीवन मिशन योजना इस क्षेत्र में फेल साबित हो रही है जनपद पंचायत पलेरा क्षेत्र के चरी पुरेनिया दांतगोरा रमपुरा निवावरी रामनगर जैसे कई गांव है जहां पर इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्षा काल में इस क्षेत्र में बेहद कम बारिश हुई थी जिसके चलते क्षेत्र के तालाब में भी पानी कम है जिससे पशुओं को भी पानी नहीं मिल पाता कई पशुओं की मौत हो रही हैं, जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में लाखों की लागत से ठेकेदार द्वारा पानी की टंकियां का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन उनमें अभी तक पानी नहीं है और कई गांव में पाइपलाइन भी नहीं डाली गई ग्रामीण बताते हैं की भयंकर सूखा की चलते दूर-दूर तक पानी नहीं नजर आता है इसी तरह से रामनगर गांव में भी जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के साथ ही पूरे गांव में नल लाइन डालकर कनेक्शन भी कर दिए लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है इसी तरह से पुरेनिया गांव में भी अब तक जल जीवन मिशन की टंकी का निर्माण नहीं हो पाया और लोग हेड पंपों के सहारे पूरे दिन पर जल की व्यवस्था करने में ही अपना समय गंवा रहे हैं।



