मध्य प्रदेश

अवैध शराब बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खमरिया मौजीलाल की अवैध शराब बंद कराने के लिए ग्राम वासियों सहित जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रति. डॉ सुजान सिंह ने नोहटा थाने में सौंपा ज्ञापन। जबेरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खमरिया मोजीलाल में दबंग लोगों द्वारा खुलेआम अवैध शराब विक्रय से गांव के युवाओं एवं बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है गांव के पास ही में प्राथमिक कन्या शाला स्कूल भी है 50 मीटर के दायरे में अवैध शराब का व्यापार हो रहा है जिससे बच्चियां शाला जाने से डर रही है कि मेरे साथ कुछ गलत घटना न हो जाए। आए दिन शराब के कारण गांव में गाली गलौच होती रहती हैं और गांव में दहशत का माहौल बना रहता है नोहटा थाने में ज्ञापन देने पहुंचे गांव के नीलेश सिंह ठाकुर रत्नेश, चिंटू उर्फ रवि राज,  भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, रोहित सिंह, नोनी सिंह, भोजराज, कमलेश, हल्लू, कम्मू उर्फ कमल, बबलू,  पूरन, अजय, गोविंद रजक, राम जी, महीप सिंह ठाकुर के साथ भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जी, संगठन के केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जीलाल, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद यादव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष मालती ठाकुर, संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। ग्राम वासियों एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा दो दिन के अंदर गांव की अवैध शराब बंद नहीं होती तो दमोह एसपी कार्यालय जाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button