मध्य प्रदेश
बेरखेड़ी के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान, नल जल चालू नही

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । ग्राम पंचायत बेरखेड़ी के ग्रामवासी पानी की समस्या से परेशान है।
अरविंद कुमार रघुवंशी ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत बेरखेड़ी में पानी की बहुत समस्या है। ग्रामीण कुआं से पानी लाकर छना छना कर पानी पी रहे हैं। यहां 8 नल लगे थे सब नल फेल है पानी नहीं है बोर पूरे सूखे पड़े हैं गांव वाले बहुत परेशान है पानी से ग्राम पंचायत बेरखेड़ी में जब गर्मी का मौसम लग जाता है और पानी की समस्या होने लगती है नल जल योजना की पाइपलाइन पूरे गांव में डल गई है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं रखा है अभी मोटर भी नहीं रखाई। ठेकेदार की वजह से कोई काम नहीं हो रहे हैं। ठेकेदार लक्ष्मण सिंह धाकड़ जो कि भिंड मुरैना का है, और लापरवाही बरत रहा है।



