मध्य प्रदेश

सरकारी ऑफिस में शराब मुर्ग़ा पार्टी करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही

कलेक्टर अरविन्द दुबे ने वायरल वीडियो पर जांच टीम बनाई
रायसेन । रायसेन के PHE विभाग में मुर्ग़ा और शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हुआ वायरल और वायरल वीडियो में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मेकेनिकल सेक्शन में सब इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारी अवकाश के दिन सरकारी दफ्तर में दारु मुर्गा पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे।
जहां एक और पानी की समस्या से रायसेन जिले की जनता परेशान हे। बहीं PHE लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में चल रही मुर्ग़ा और शराब की पार्टी में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी को नहीं समझ रहे हे और अपने सरकारी दफ़्तर में ही पार्टी कर रहे है । आपको बता दें कि PHE विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारीयों की मिलीभगत से सरकारी दफ़्तर में ही चल पार्टी चल रही थी।
ज़िले में जहां जनता बूँद बूँद पानी की समस्या से परेशान हे और जिम्मेदार दफ़्तर में मुर्ग़ा और शराब पार्टी में व्यस्त है। सरकारी दफ़्तर में रविवार के दिन मुर्ग़ा पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में आप देख सकते हे कि किस तरह चोरी और सीना जोरी की तर्ज पर पार्टी कर रहे कर्मचारी बोल रहे हे की बना लो वीडियो हमारा कुछ नहीं होगा। शराब के नशे में मीडिया से अभद्रता करते नजर आये कर्मचारी वीडियो में रायसेन पीएचई मैकेनिकल विभाग
सब इंजीनियर महेंद्र तंतवार, बोरिंग मशीन आपरेटर यदुवंश शुक्ला पार्टी करते साफ दिखाई दे रहे है। और मीडिया कर्मी से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हे।
वही इस मामले में रायसेन कलेक्टर अरविन्द दुबे ने मामले को गंभीरता से लिया है। वायरल वीडियो कर बारे मे कहा कि मेरे संज्ञान मे आया हे। मामले की जांच और इस वीडियो में कोंन कर्मचारी है इनकी पहचान के वाद सख्त कार्रवाही करेंगे।

Related Articles

Back to top button