विद्युत की अघोषित कटौती, रात दिन आंख मिचोली चल रही

पलेरा नगर सहित ग्रामीण इलाकों में विद्युत सप्लाई चरमराई भीषण गर्मी में हाल बेहाल
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा नगर सहित ग्रामीण इलाकों में विद्युत सप्लाई से ग्रामीण परेशान बने हुए हैं भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है भीषण गर्मी में पारा 45 डिग्री पार कर चुका है कूलर पंखा भी काम नहीं कर रहे हैं इसी बीच विद्युत विभाग की भी लापरवाही सामने आ रही है नगर में करीब एक सप्ताह से आंख मिचोली विद्युत की चल रही है जिससे नगर वासी परेशान है वही बात की जाए ग्रामीण इलाकों की तो ग्रामीण इलाकों में तो कहीं सप्लाई बंद है तो कहीं विद्युत अघोषित कटौती की जा रही है दांतगोरा भदरा किशनपुरा पुरेनिया रामनगर बखतपुरा बन्ने बुजुर्ग रमपुरा निवावरी ग्रामीण अजय सिंह, पीसी अहिरवार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में रात और दिन में अघोषित कटौती की जा रही है वहीं नगर के व्यापारियों एवं दुकानदारों सहित सरकारी कामकाज भी विद्युत कटौती के कारण ठप्प हो जाते हैं नगर सहित ग्रामीण इलाकों के लोगों ने सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई देने की मांग विद्युत विभाग से की है।



