क्राइम

ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, 407 भी हुई क्षतिग्रस्त, एक घायल सागर रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही है वहीं रात्रि के समय सड़क बनाने वाली कंपनी का एक ट्रालेनुमा ट्रक ग्राम तुलसीपार में सड़क किनारे एक मकान में घुस गया वहीं पर खड़ी 407 भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसमें सो रहा एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे सागर रेफर किया गया है। यह तो अच्छा रहा कि मकान मालिक पूरे परिवार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे अन्यथा गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
आपको बता दें कि हैदरगढ़ से सुल्तानगंज तक मार्ग निर्माण कर रही कंपनी का एक खुला हुआ ट्रक रात करीब एक बजे
तुलसीपार गांव में अनियंत्रित होकर सड़क के करीब बने हकीम खां के मकान में घुस गया उनके बड़े भाई सलीम खां 407 गाड़ी खड़ी करके उसमें सो रहे थे टक्कर से वह भी घायल हुए हैं और 407 को भी नुकसान हुआ है मकान का छप्पर वगैरा भी गिर गया है। चोट अधिक लगने के कारण सलीम खां को सागर रेफर किया गया है ट्रक के टकराने से मकान और वहां में करीब 1 लाख का नुकसान आका गया है।

Related Articles

Back to top button