मध्य प्रदेश
आंगनवाड़ी संचालन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 15 जून तक रहेगा प्रभावशील
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्रीष्मकाल में मौसम को दृष्टिगत रखते हुये आदेश जारी कर दमोह जिला अंतर्गत संचालित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रो, उप आंगनवाड़ी केन्द्रो के संचालन समय को परिवर्तित करते हुये आंगनवाड़ी संचालन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत किया है, जिसमें बच्चों के आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित रहने का समय प्रातः 8 बजे से प्रात: 11 बजे तक रहेगा। यह आदेश 15 जून 2024 तक प्रभावशील रहेगा।



