क्राइम

12 घंटे में दो ने लगाई फांसी, पुलिस ने किए मर्ग कायम

एक दिन में दो घटनाएं सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म
एक पील पहाड़ी तो दूसरा परसोरा मैं फंदे पर लटका मिला

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में 12 घंटे के अंदर दो फांसी की घटनाएं सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। और शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
आपको बता दें कि शहर के गढ़ोईपुर मोहल्ला निवासी विकास पुत्र नर्मदा प्रसाद राठौर उम्र करीब 33 वर्ष का शव परसोरा गांव के पास खेत में पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी लगते ही शहर में सनसनी फैल गई।
उल्लेखनीय है कि करीब 2 वर्ष पूर्व मृतक के भाई आकाश राठौर का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं मंगलवार की शाम निकटवर्ती ग्राम पील पहाड़ी में अभिषेक गुर्जर पुत्र आंचलसिंह गुर्जर उम्र करीब 35 वर्ष ने घर की म्याल पर फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पूरे ग्राम में शोक की लहर है।
पुलिस ने दोनों ही मामलों में मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया और पंचनामा आदि कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए हैं दोनों ही मामलों में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button