मध्य प्रदेश
फिर आंधी तूफान ने ढहाया कहर किसान का सोलर प्लांट उड़ा, वहीं कई बिजली के पोल भी धराशाई हुए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । लोकसभा चुनाव परिणाम की तरह मौसम भी पल-पल करवट बदल रहा है। क्षेत्र में फिर चली तेज हवा और आंधी के कारण जहां कुछ बिजली के पोल पहले भी धराशाई हुए थे फिर से हो गए, कई वृक्षों की डालियां टूट गई वहीं किसान के यहां लगा हुआ सोलर प्लांट की प्लेटें उड़कर कर दूर जा गिरीं जिससे करीब सवा लाख रुपए का नुकसान किसान को हुआ है।
ग्राम रमपुरा मे़ तेज आंधी तूफान के चलते किसान रघुनाथ आदिवासी के खेत में लगे सोलर पैनल के परखच्चे उड़ गए, बिजली के खंबे, घरों पर चढ़ी लोहे व फाइबर की चादरें, खेत में खड़े हुए पेड़ उखड़ गए। तेज आंधी तूफान से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।



