क्राइम

रिटायर शिक्षक द्वारा सट्टा लिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी में रिटायर शिक्षक द्वारा सट्टा लिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देवरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज किया।
रिटायर शिक्षक के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/24 धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज।
आरोपी रिटायर शिक्षक सुरेश कुमार गुप्ता पिता शिवचरण निवासी मानक चौक बाजार मोहल्ला देवी, से 1550 रुपए भी किए जप्त।
वही सट्टे के दूसरे आरोपी राजेश पिता जमुना प्रसाद सेन पर भी सट्टा एक्ट का मामला दर्ज साथ ही ₹1200 किए जप्त।
रायसेन जिले की देवरी में रिटायर शिक्षक सुरेश कुमार गुप्ता का सट्टा लिखते हुए का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। वीडियो वायरल होने के बाद देवरी पुलिस ने कार्यवाही को दिया अंजाम।

Related Articles

Back to top button