नकतरा देशी अंग्रेजी शराब दुकान के ठेकेदार पर नोटिस का भी कोई असर नहीं

रायसेन । रायसेन सागर रोड पर मुख्यालय से मात्र 13 किलोमीटर दूरी पर ग्राम नकतरा ग्राम में मुख्य मार्ग पर ही संचालित देशी अंग्रेजी शराब दुकान के ठेकेदार पर आबकारी विभाग के नोटिस का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। 01 अप्रेल 2024 से नकतरा देशी अंग्रेजी शराब दुकान के ठेकेदार बदले हैं वर्ष 2024 25 में नकतरा की दुकान नए ठेकेदार द्वारा संचालित की जा रही है ग्राम वासियों ने 15 अप्रैल 2024 को रायसेन कलेट्रेड परिसर पहुंचकर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन के माध्यम से नकतरा देशी अंग्रेजी शराब की दुकान का स्थान परिवर्तन के लिए निवेदन किया था, तब कलेक्टर अरविंद दुबे ने ग्राम वासियों को आश्वासन दिया था कि नकतरा देशी अंग्रेजी शराब दुकान के ठेकेदार पर उचित कार्रवाही की जाएगी उसके बाद आबकारी विभाग रायसेन ने 27 मई 2024 को नकतरा शराब दुकान के ठेकेदार को नोटिस जारी कर सात दिवस में शराब दुकान के स्थान परिवर्तन करने के लिए नोटिस जारी किया गया मगर आज दिनांक तक नकतरा ग्राम की देशी अंग्रेजी शराब दुकान का स्थान परिवर्तन ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया जिससे ग्राम वासियों को प्रशासन से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद कम लग रही है समस्त ग्रामवासी उच्च न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर हो रहे हैं।



