लक्ष्य असेसमेंट के लिए टीकमगढ़ पहुंची दो सदस्यीय टीम

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । भारत शासन के निर्देश अनुसार दो सदस्यीय रेखा यादव एवं सुगनथिरा नेशनल टीम लक्ष्य असेसमेंट के लिए टीकमगढ़ पहुंची। टीम द्वारा लक्ष्य मूल्यांकन के लिए जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलेरा का मूल्यांकन किया। डॉ.पी.के. माहौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में नेशनल मूल्यांकन में सफल होने के लिए गाइडलाइन अनुसार तैयारी की गई। लक्ष्य मूल्यांकन में लेबर रूम एवं मेटरनिटी वार्ड में महिलाओ को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही है इसका प्रत्यक्ष रूप से बिन्दुबार मूल्यांकन टीम द्रारा किया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों ने टीम का स्वागत किया, टीम द्रारा चाही गई वांछित जानकारी शेयर की, टीम ने प्रपत्र के निर्धारित बिंदु अनुसार मूल्यांकन एवं सत्यापन के माध्यम से लक्ष्य असेसमेंट कर टीम सदस्य रेखा यादव, सुगनथिरा रिपोर्ट तैयार कर शासन स्तर पर सौंपेंगी।
लक्ष्य असेसमेंट के दौरान सीएमएचओ श्री शोभाराम रोशन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.के.माहौर सिविल सर्जन श्री अमित शुक्ला, डॉ.रेखा बडगैईया, डॉ.आभा सिंह कंचन तिवारी सरोज प्रजापति नर्सिंग ऑफीसर डॉ. महेन्द पटेल, बी.एम.ओ सहित नर्सिंग ऑफीसर सहित स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



