अवैध शराब की तस्करी करते पकड़ा गया बाइक सवार

उमरियापान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एस.डी.ओ.पी. अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में अपराधों में अंकुश लगाने धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में शराब की तस्करी करते हुए एक बाइक सवार को पकड़ा गया। जिसके तहत गत 19 जून को रात्रि गश्त के दौरान झंडा चौक उमरियापान में मुखिबर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि डूंडी तरफ से एक काले रंग की मोटर साईकिल क्र. MP21 MK 4252 का चालक मोटर साईकिल में पीछे दो प्लास्टिक की हल्की पीले रंग की बोरिया बाधे हुये बोरियों में शराब लिये उमरियापान की तरफ आ रहा है । मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल को साथ लेकर ग्राम हरदी नहर के पास ( नर्मदा मंदिर हरदी नहर के पास ) मुखबिर के बताये अनुसार एक काले रंग की मोटर साईकिल का चालक अपनी मोटर सायकल में बोरिया बांधे तथा पीठ में एक पिठ्दू बैग लिये उमरियापान तरफ आते दिखा । जिसे स्टाफ व साक्षीगणों की मदद से रोका गया तथा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नरेन्द्र दुबे पिता स्व. रामदत्त दुबे उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिडरई थाना ढीमरखेडा जिला कटनी का होना बताया । पूछताछ करने पर बोरियो के अंदर देशी मदिरा प्लेन शराब के पाव व पिट्टू बैग में भी देशी मदिरा प्लेन के पाव रखे मिले । बोरियो को मोटर साईकिल से नीचे उतार कर चैक किया गया जिसमें 150 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब ( प्रत्येक पाव में 180 एम.एल. शराब ) एवं दूसरी हल्की पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी को चैक किया गया जिसमें 150 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब ( प्रत्येक पाव में 180 एम.एल. शराब ) एवं पिट्ठू बैग को चैक किया गया जिसमें 18 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 318 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब ( 57 लीटर 240 एम.एल .) कीमती 25440 रुपये की मिली, आरोपी के कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध शराब मिलने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना उमरियापान पुलिस ने धारा 34 ( 2 ) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
कार्रवाई में उप निरी. सिद्धार्थ राय थाना प्रभारी, स.उ.नि. कोदूलाल दाहिया, स.उ.नि. गोपाल सिंह राजपूत, प्र.आर. आशीष मेहरा, आर. मोहन मुवेल, आर. अजय तिवारी, आर. योगेश पटेल, चालक आर. रोहित झारिया की विशेष भूमिका रही।



