सासंद का विधानसभा क्षेत्र जोरदार स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। बुधवार को शहडोल ससंदीय क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित संसद भवन जाने वाली सांसद हिमांद्री सिंह का प्रथम क्षेत्रीय आगमन पर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विलायत कला मंडल में हुआ पार्टी के समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद हिमांद्री सिंह का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया एवं बड़वारा विधानसभा में 61000 प्लस वोटो से विजय दिलाने के उपलक्ष में सांसद हिमांद्री सिंह ने पार्टी के समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया एवं क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंदर बड़वारा विधानसभा विकास के लिए प्रथम रहेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोल, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, विलायत कला मंडल अध्यक्ष गजेंद्र उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष बड़वारा अजय सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गोस्वामी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनेलाल गुड्डू साहू, बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं विलायत कला मंडल के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं माताएं बहनो एवं जनता जनार्दन की उपस्थिति रही।



