क्राइम
कार ने दो राहगीरों मारी टक्कर, घायल, ड्रायवर कार छोड़ फरार

सिलवानी । पुलिस थाना अतंर्गत मंगलवार रात्रि करीब आठ बजे स्टेट हाईवे 15 पर स्थित ग्राम सांईखेड़ा के मुख्य मार्ग पर कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सिलवानी में किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। एएसआई नारायणसिंह सूर्यवंशी ने बताया कि सिलवानी से बम्होरी की तरफ जा रही कार क्रमांक MP04 CB 8726 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सांईखेड़ा ग्राम में सडक किनारे जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर घायल हुए राजू और ब्रजेश को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इस दौरान कार को थाने लाकर खड़ा किया और चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।



