यह सरकार पूरी जनता को नशे में रखना चाहती है : जीतू पटवारी

मंत्री नारायण कुशवाह के शराब वाले बयान पर कसा तंज
भोपाल । माधप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा यह सरकार पूरी जनता को नशे में रखना चाहती है , इसलिए मंत्री नारायण कुशवाह कह रहे हैं कि अपनी बीवियों के साथ बैठकर घर में शराब पियो
पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश की सरकार तीन C की सरकार है करप्शन, कर्ज और क्राइम की, प्रदेश सरकार सबको नशे में रखना चाहती है और अराजकता फैलाना चाहती है , एक मंत्री का संदेश है यानी पूरे मंत्रिमंडल का यह संदेश है
*कांग्रेस की हार पर बोले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी*
लगभग हम चार लोकसभा , चार विधानसभा हारे हैं, और स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है, हालांकि 18 में हमें थोड़ी सीटें मिली थी, उसकी हम समीक्षा कर रहे हैं
पटवारी ने कहा जब तक हम किसी बीमारी के बारे में नहीं जानेंगे, उस बीमारी की समस्या का समाधान नहीं करेंगे तब तक उस बीमारी को हम जड़ से खत्म नहीं कर सकते हैं ।
जीतू पटवारी ने कांग्रेस पार्टी को बताया देश की सभ्यता और संस्कृति
जीतू पटवारी ने फिर कही संगठन में बदलाव की बात
जीतू पटवारी ने कहा इस महीने हमारी लगातार बैठक चलेगी अभी 2 दिन बैठक हैं, उसके बाद 5 और 6 तारीख को फिर से बैठक होगी , फिर संगठन को मजबूत करने के लिए, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक होगी।
संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर देश और प्रदेश में दोनों जगह कांग्रेस पार्टी चिंतित है और उसे मजबूत करना हमारा काम है
जीतू पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश की जनता खुद चाहती है और कांग्रेस पार्टी खुद चाहती है कि बीजेपी से कैसे मुक्ति मिले और मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कैसे सत्ता में आए, इस को लेकर हम समीक्षा कर रहे हैं और हार की मूल वजह क्या है इसका पता कर रहे हैं।
जीतू पटवारी ने वल्लभ भवन को बताया दलालों का अड्डा और भाजपा सरकार को बताया कर्ज करप्शन और क्राइम की सरकार
जीतू पटवारी ने कहा की हम सड़क तक और सदन तक जनता की समस्याएं कैसे लेकर पहुंचे और जनता से हम कैसे कनेक्ट हों यह कांग्रेस का स्टैंड है।



