क्राइम
अवैध पत्थर परिवहन करते 2 ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी, बटियागढ़ में हटा वन विभाग की कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । वन परिक्षेञ अधिकारी ऋषि तिवारी ने वन अमले के साथ गुरुवार सुबह बटियागढ़ क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पत्थरो से भरे दो ट्रेक्टर ट्रालियों को जब्त किया है, उक्त ट्रेक्टर ट्राली जंगल से पथ्थर भरकर बटियागढ़ की तरफ जा रहे थे,वनभूमि से लगातार अवैध परिवहन की शिकायतों पर आज वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने पहचान छिपाने किराए की गाड़ी से क्षेत्र भृमण किया और 2 ट्रेक्टर पकड़ लिए,दोनो वाहनों पर कार्यवाही करते हुए बटियागढ़ पुलिस थाना में रखा गया, कार्यवाही में विपिन चौरसिया, कोमल सिंह की भूमिका रही।



