पर्यावरणमध्य प्रदेश

बारिस होते ही जीव जन्तु पहुंचने लगें घरों में, बुधवार को घर में जा घुसा 6 फिट से अधिक लम्बा सर्प

कटनी जिले के मित्र विहार की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक घर में सुबह सुबह हड़कंप मचा गया! जब घर लोंगो ने 6 फिट लम्बा सर्प देखा तो सभी हैरान हो गये! इस घटना को लेकर कटनी पशु प्रेमी अमिता श्रीवास ने जानकारी में बताया कि बुधवार की सुबह मित्र विहार कॉलोनी से सूचना प्राप्त हुई थीं कि एक घर में 6:30 फिट लगभग लम्बा सर्प घर में आ गया है! इस घटना की सूचना मिलते ही मै तत्काल उस स्थान पर पहुंच कर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुये छोटे भाई आकाश श्रीवास की मदद से सुरक्षित स्थान पर जा कर छोड़ा गया।
अमिता लगभग कई वर्षो से पशु, जीव, जन्तु की नियंत्रर सुरक्षा सेवा करती चली आ रहीं है! जिसे सेन समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष का पद स्थान दिया गया है! देखा जाये तो जहरीले जीव जंतुओ का लगातार इनके द्वारा क्षेत्र में सफलता पूर्व कार्य करने में नाम जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button