मध्य प्रदेश
मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति की बैठक संपन्न

सिलवानी । शुक्रवार को थाना प्रांगण में आगामी मोहर्रम त्यौहार शरीफ को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक एसडीओपी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी डीपी सिंह सहित जन प्रतिनिधि, मुस्लिम त्यौहार कमेटी, हिन्दू उत्सव समिति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
मोहर्रम के जुलूसों की जानकारी मुस्लिम त्यौहार कमेटी देते हुए बताया कि 14 जुलाई एवं 17 जुलाई को सवारी होगी एवं 18 जुलाई को ताजिया दोपहर 2 बजे से निकाले जायेगे।
पुलिस ने सभी लोगो को शांति पूर्ण माहौल से मिलजुलकर मोहर्रम त्यौहार मानने का आग्रह किया। जुलूस में धारदार हथियार नही ले जाने की हिदायत दी। बैठक में गिरजेश चौरसिया, संजय मस्ताना, इल्याज ताज, वहीद पठान, शमीम काजी, कौसर खान, गजेन्द्र गुप्ता, सलीम काजी, गुडु कन्डेकटर, प्रदीप कुशवाहा, तुलसी यादव, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।



