मुंडारी गांव तालाब में पानी पीने गये बकरे को मगरमच्छ ने किया हमला

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले मुख्यालय 22 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुंडारी राजघाट में बस्ती के पास बने तालाब में मगरमच्छ ने एक बकरा पर हमला कर घायल कर दिया मगरमच्छ के हमले की घटना बुधवार के दोपहर की बताई जाती है ।
ग्राम मुंडारी निवासी गजराज बंसल ने बताया बुधवार को बकरी चराने गया था दोपहर में गाव के पास बने तालाब बकरिओ को पानी पिलाने तालाब में ले गए थे तभी अचानक से मगरमच्छ ने बकरे हमला बोल दिया हमले में घायल बकरे बुरी तरह से घायल हो गया। रहवासी इलाके के तालाब में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ। तालाब में बच्चे महिलाएं सभी लोग नहाने जाते है ऐसे में तालाब में रह रहे मगरमच्छ से लोगों को खतरा है वन विभाग की टीम से मगरमच्छ की रेस्क्यू की मांग की गई वहीं बकरे की मगरमच्छ के हमले वन्य जीव क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है । बता दें दमोह जिले से लगी व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या अधिक होने से व्यारमा नदी के सहायक नदी नालों के रास्ते से रहवासी इलाकों तक पहुंच रहे है जिससे मगरमच्छों का खतरा बना हुआ है ।
वन परिक्षेत्र तेजगढ़ डिप्टी रेंजर नेक नारायण खरे का कहना है कि मुंडारी तालाब में मगरमच्छ हैं पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा की मांगा है।



