क्राइम
तेज रफ्तार ट्राले ने तीन ऊंट सहित 70 भेड़ बकरियों को कुचला

रायसेन । एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, एक तेज रफ्तार ट्राले ने तीन ऊंट सहित 70 भेड़ बकरियों को कुचला दिया।
तीनों ऊंट सहित 45 भेंड़ और बकरियों की मौत हो गई।
लगभग 40 भेंड़ और बकरियां गंभीर रूप से घायल।
तेज रफ्तार ट्राले का ड्राइवर पशुओं को कुचलने के बाद मोके से फरार से हो गया।
पशु मालिक को लगभग 10 से 15 लाख का हुआ नुकसान।
बताया जा रहा है कि बरेली के पास से ऊंट और भेंड़ बकरियां बिनेका के पांजरा जा रहे थे तभी हुआ हादसा।
रातापानी अभ्यारण्य के अंतर्गत ग्राम घोड़ा पछाड़ के नाके के सामने की घटना।
पशुओं को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्राला।
बीती देर रात लगभग 3 बजे के बाद कि घटना।
मौके पर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से यातायात कराया शुरू।



