मध्य प्रदेश
भू राजस्व हित में अब त्वरित और आसान सेवाए, राजस्व महा अभियान की पहल से होगा निदान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई भू राजस्व महाअभियान 2.0 दिनांक 18 जुलाई 2024 से दिनांक 31 अगस्त 2024 तक मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश राजस्व महाअभियान के दौरान निम्नलिखित गतिविधियाँ चलाई जायेंगीं ।
इस अभियान के तहत निम्न प्रकार 1. राजस्व न्यायालय का निरीक्षण 2. पूर्व आदेशों का खसरा और नक़्शा में अमल 3. नामान्तरण, 4. बँटवारा, 5. सीमांकन, 6. अभिलेख सुधार, 7. नक़्शा तरमीम, 8. समग्र e-KYC तथा ख़सरे की समग्र से लिंकिंग, 9. PM-किसान सैचुरेशन, 10. स्वामित्व योजना, 11. फार्मर रजिस्ट्री।
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सभी से राजस्व महाअभियान अभियान में सहयोग देने ने आग्रह किया है।



