मध्य प्रदेशराजनीति
मशाल जुसुस में जिला कांग्रेस की सहमति नहीं

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह। किसानों युवाओं महिलाओं केन्द्र में भाजपा सरकार के नेतृत्व में हुई नीट परीक्षा घोटाला म.प्र. सरकार में हुए नर्सिंग घोटाले की जांच को लेकर 19 जुलाई 2024 शुक्रवार को युवा कांग्रेस द्वारा जो मशाल जुलुस जटाशंकर तिराहा से निकाला जा रहा है। उसमें जिला कांग्रेस कमेटी से किसी भी प्रकार की सहमति नहीं ली गई है साथ ही कांग्रेस में कोई भी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ सम्मिलित नहीं होगे।
उक्ताशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि युवा कांग्रेस की नियुक्ति विवादित है और जो भी यह जुलुस निकाल रहा है वह उसका व्यक्तिगत कार्यक्रम है।



