मध्य प्रदेश

झोलाछाप डॉक्टरो के क्लिनिक सील, कार्यवाही से नगर में मचा हड़कंप

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी

बम्होरी, सिलवानी। कलेक्टर अरविंद दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दिनेश खत्री के निर्देश के बाद बिना डिग्री और बिना पंजीयन के इलाज करने वाले तथाकथित डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

चिकित्सा स्वास्थ राजस्व अधिकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा नगर बम्होरी स्थित क्लिनिको पर छापा मारा तो वहां मौजूद डॉक्टर के पास किसी भी तरह के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे और कुछ प्रतिबंधात्मक दवाएं मिलने से क्लिनिक को सील कर दिया गया।
कार्रवाई की जानकारी नगर में फैलते ही कई प्राइवेट चिकित्सक अपने क्लीनिक के शटर बंद कर भाग गए । जांच दल ने कस्बा बम्होरी में विकास क्लीनिक संचालक डाॅ. गोविंद सिंह रघुवंशी, सिंहा क्लिनिक संचालक डॉ. दीपिका सिंहा, सोनी दवाखाना डॉ. महेश कुमार सोनी तीनों को अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किए जाने पर सील किए गए ।
जांच दल में नायब तहसीलदार योगेश्वर भारतीय, सीबीएमओ डॉ. एच एन मांडरे, हेमंत सराठे सहायक, संजय साहू सहायक ग्रेड 3, पुष्पेंद्र रघुवंशी फार्मासिस्ट एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त टीम के द्वारा सील किया गया।
इस संबंध में सीबीएमओ डॉ. एच एन मांडरे, का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button