मध्य प्रदेश
पाइप से भरा ट्रक घाटी में पलटा, चालक सुरक्षित

सिलवानी । राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाटी में शुक्रवार की शाम 5 बजे टाटा आयशर वाहन घाटी में जाकर पलट गया।
बताया जाता है कि आयशर वाहन क्रमांक क्रमांक MP04 GA 4517 में मंडीदीप से सिंचाई के पाइप लेकर सिंगरौली जा रहा था। उक्त वाहन पलट कर पेड़ में छिड़ गया वरना काफी गहरी खाई में समा जाता। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर कर पलट गया।



