मध्य प्रदेशहेल्थ
निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 38 को मोतियाबिंद

सिलवानी। गुरूवार को सिविल हाॅस्पिटल में सेवा सदन हाॅस्पिटल भोपाल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या नेत्र रोगियों ने अपनी आंखों की जांच कराई इस दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित 38 मरीजों को सेवा सदन भोपाल वाहन से भेजा गया।
इस शिविर में डाॅ. आरएस पटेल, समंवयक महेन्द्र जाट, सुपरबाईजर रवि धाकड़, नेत्र चिकित्सा सहायक नवल किशोर साहू, नेत्र सहायक पुष्पराज आर्य, एवं सिविल हाॅस्पिटल के स्टाफ द्वारा 85 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 38 मरीजों में मोतियाबिन्द ऑपरेशन हेतु चयनित किये जिन्हें सेवासदन के वाहन से भोपाल भेजा गया। सभी मरीजों का कृ़ि़त्रम लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। मरीजों को रूकने एवं आने जाने एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी।



