मध्य प्रदेश

फर्जीवाडा कर भतीजे ने हडपी जमीन, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ग्राम बरकोटी कला निवासी हरिसिंह पिता शेरसिंह ने नादपुर मौजा में स्थित परिवार की शामिल खाता भूमि में से करीब 73 आरए कृषि भूमि पटवारी और राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से बी बन, खसरा मे अलग से कूटरचित नाम दर्ज कराने के आरोप परिवार जनो ने लगाये है इस सम्बन्ध मे चाचा नन्नेलाल गौडने हमारे प्रतिनिधि को बताया है की नादपुर मौजा में खसरा न 146 मे 1.45 हेक्टेयर कृषि भूभि शामिल खाते की है उक्त शामिल खाता भूमि मे से उनके भतीजे ने 5,5, 1991 मे रकवा 73 आरए संशोधन पंजी मे मिलीभगत कर नाम दर्ज करा लिया लेकिन प्रमाणीकरण अधिकारी से प्रमाणित नही होने के बावजूद भी उक्त रकवा खसरा बी वन मे भी दर्ज हो गया शामिल खाता धारको को इस बात का पता तक नही चला, इस की भनक तब लगी जब भतीजा हरिसिंह उक्त जमीन का विक्रय करने लगा तब चाचा नन्नेलाल गौड ने नये पुराने खसरा बी बन की नकल निकलवा कर एसडीएम राजस्व देवरी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button