मध्य प्रदेश

लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर, तहसीलदार ने किया बीना नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गत दिवस से लगातार हो रही बारिश ने जहां किसानों को राहत दी है वहीं मौसम में ठंडाहट आने से आमजन को उमस और गर्मी से छुटकारा मिला है। बारिश के कारण नदी नालों का भाव तेज हो गया वहीं बीना नदी के रिपटा कम डेम पर पानी होने से आवागमन अवरुध्द हो गया है। लोग खतरा लेकर नदी पार न करें इस बात को लेकर प्रशासन ने ग्राम चौकीदारों की ड्यूटी लगा दी गई है जिसका निरीक्षण करने के लिए तहसीलदार एसआर देशमुख ने बीना नदी के बेर खेड़ी घाट, बीना नदी का विनायकपुर बर्री घाट, सेमरी नदी का नारायणपुर घाट महाविद्यालय के पीछे चकला नाले पर पहुंचे और नदी में बढ़ रहे पानी का निरीक्षण कर लगाए गए बैरिकेट्स व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button