मध्य प्रदेश

खसरा नंबरों में समग्र आईडी व आधार कार्ड से लिंक कराने को लेकर बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी कृषि भूमि खाता धारक, प्लॉट धारक, जिनका नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज है को अपने- अपने भूखण्ड एंव कृषि भूमियों के खसरा नंबरों में समग्र आई.डी. व आधार कार्ड से लिंक करवाया जाकर ई-के.वाय.सी. करवाया जाना अनिवार्य किया गया है ताकि शासन द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले लाभों से भविष्य में वंचित न रहें। इसको लेकर तहसील के सभा कक्ष में एमपी ऑनलाइन और क्योस्क संचालकों की बैठक एसडीएम सौरभ मिश्रा ने लेते हुए बताया कि वर्तमान में शासन द्वारा संचालित राजस्व महा अभियान 2 के निर्देशानुसार अपने नज़दीकी एम.पी. ऑनलाईन केन्द्र, सीएससी कियोस्क के माध्यम से समग्र में ई-केवायसी, खसरा लिंक तत्काल निशुल्क करना है ताकि भविष्य में भूमि खसरा नंबर एवं शासन से मिलने वाली योजनाओं से लोग लाभांवित हो सकें । ई-केवायसी हेतु संबंधित पटवारी, रोजगार सहायक, सचिव एवं तहसील कार्यालय से संपर्क करना है खसरा लिंक के लिये खसरा नकल या ऋण पुस्तिका, समग्र आईडी, आधार कार्ड, एवं मोबाइल संबंधित को साथ लाना है इसमें आप एमपी ऑनलाइन और क्योस्क संचालकों की भूमिका अहम है आने वाले को सही मार्गदर्शन दें ताकि समय सीमा में वे अपने दस्तावेज लिंक करा सके।
बैठक में उपस्थित लोगों के शंकाओं का समाधान भी एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार एस आर देशमुख द्वारा किया गया और शासन की गाइडलाइन से अवगत भी कराया गया।

Related Articles

Back to top button