मध्य प्रदेश

नारायणपुर में स्कूल के सामने मची दलदल से छात्रों सहित आमजन परेशान

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जहां एक और सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए स्कूल भवन बनवा रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के चौमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है बावजूद इसके जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण निर्माण कराते समय ध्यान नहीं देने की वजह से लोगों को परेशानी झेलना पड़ रही है।
बेगमगंज तहसील के आखिरी छोर का गांव नारायणपुर जो ग्राम पंचायत रामवन टेकापार के तहत आता है। वहां शासकीय स्कूल के सामने पानी और कीचड़ के कारण दलदल मची हुई है स्कूल आने वाले विद्यार्थी जहां परेशान हो रहे हैं वहीं ग्राम वासियों राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है।
कई बार शिकायत दर्ज करने के बावजूद जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं जिससे समस्या विकास के दावों को आइना दिखा रही है।
ऐसा नहीं है कि गांव में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया हो लेकिन जनपद के इंजीनियरों की अनदेखी के कारण मार्ग इस तरह से बनाए गए हैं कि स्कूल के सामने ही दलदल मची हुई है तो कुछ मार्ग अभी भी अधूरे डले हुए हैं।
ग्राम वासियों ने दलदल से ग्रामीण एवं विद्यार्थियों को निजात दिलाने के लिए सांसद शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल से गुहार लगाई है जिससे समस्या का समाधान हो सके।

Related Articles

Back to top button