दो मोटरसाइकिल की आपस भिड़ंत, एक रायसेन रेफर

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । थाना बम्होरी के ग्राम भेसरा पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साइकिलों आपस में भिड़ गई। दोनो मोटर साइकिल चालक घायल हो गए, मोटर साइकिल वाहन चालक रकीब खान पिता युनुस खान उम्र 40 वर्ष ग्राम प्रतापगढ़ थाना बम्होरी एवं राजाराम पिता तुलसीराम उम्र 35 वर्ष बडौदा नकतरा के निवासी है दोनों वाहन चालाको को डायल 100 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बम्होरी लाया गया, प्राथमिक उपचार के रकीब खान को रायसेन रेफर किया गया ।
रकीब खान अपनी मोटर साइकिल से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे वही तेज रफ्तार से देवनगर की ओर से आ रहे तुलसीराम की मोटर साइकिल की आपस भिड़ंत हो गई जिससे रकीब खान के पैर में अधिक चोट आने के कारण रायसेन रेफर किया गया वही दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट का उपचार किया गया परिवार को सूचना दी गई पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



